दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 23 जनवरी 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि: आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप तंदुरुस्ती का आनंद लेंगे। आज के दिन की गई यात्राओं में सफलता मिलेगी। कुछ लोग आज तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी गुरु या सम्मानजनक व्यक्ति से आज आपको सलाह मिलेगी। काम के सिलसिले में नतीजे बेहतर होंगे। कुछ लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। इनकम ठीक रहेगी और जीवन में भी सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में सुख शांति का आलम रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रूप से गुजरेगा।


वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जोखिम वाले काम ना करें और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार कर लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मित्रों और निकट संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना शुभ रहेगा। रोमांटिक लाइफ में जोश बरकरार रहने वाला है। आपसी रिश्तों को मजबूज बनाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। पढ़ाई को लेकर सभी आपकी तारीफ करेंगे। अपनी भावनाओं को काबू करना सीखें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को व्यावसायिक मोर्चे पर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने सहकर्मियों या भागीदारों के कारण एक झटका लग सकता है। सतर्क रहें। आपके जीवन साथी का एक गलत निर्णय आपके लिए समस्याएं पैदा करेगा। मौद्रिक लाभ के अवसर मिलेंगे। यदि आप बहुत अधिक तनाव लेते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य को बर्बाद कर देगा, इसलिए सकारात्मक सोचें। शांत रहो।

कर्क राशि: सेहत बढ़िया रहेगी। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफ़ी सारी मांगें होंगी। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जायेंगे। भूमि लाभ संभव है।

सिंह राशि: आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आपकी आय में काफी बढ़ोतरी होगी। धन का कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है। आप चीजों को आसानी से हेंडल कर पाएंगे और समाधान खोज पाएंगे। मित्रों और प्रियजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा।

कन्या राशि: आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार और काम को लेकर चली आ रही परेशानियों में कुछ कमी होगी। फिर भी आपको अपने काम पर और परिवार पर दोनों में तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें और अपने बॉस की नजरों में बेहतर प्रदर्शन करें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे और आप को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अटका हुआ धन मिल सकता है।

तुला राशि: तुला राशि के लोग एक महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करेंगे जो लंबे समय से लंबित है। आलसी मत बनो और एक महत्वपूर्ण अवसर दूर फिसल सकता है। सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। आप सिरदर्द या एसिडिटी से पीड़ित हो सकते हैं। भोजन करते समय आपको संयम बरतना चाहिए। कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य रहेंगे। विद्यार्थी अपनी विद्या से संतुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक राशि: आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

धनु राशि: आज आपको करियर को लेकर आपको कोई अच्छा ऑप्शन मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा। आपको टीचर्स का सहयोग मिलेगा। जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए अपनी टीम के साथ कुछ ज्यादा मेहनत करने का है। आपको टारगेट पाने के लिए आज अपना ज्यादा से ज्यादा समय देना पड़ सकता है। इसमें आपको अपनी टीम या सहयोगियों का भी पूरा साथ मिलेगा। आज की गई मेहनत का आपको लंबे समय तक अच्छा परिणाम मिल सकता है, साथ ही आपकी प्रतिष्ठा भी स्थापित होगी। सफलता आज मिलती दिख रही है। आपको कई अवसर ऐसे मिल सकते हैं, जिनसे जीवन में उन्नति हो सकती है।

कुंभ राशि : आज आपको अपने धन को कई गुना बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कोई ऐसा ऑफर आ सकता है जो आपको उम्मीद से अधिक धन देने का भरोसा दिलाएगा। किसी भी ऐसी जगह निवेश ना करें जहां जोखिम अधिक हो और किसी ऐसे व्यक्ति को अपना धन ना दें जिस पर आप ज्यादा विश्वास ना करते हो क्योंकि उसके वापस लौटाने की उम्मीद कम होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को मिले-जुले अनुभव होंगे।

मीन राशि: मीन राशि के लोगों को अपने नियमित काम को पूरा करते समय कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कारोबारियों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। जो लोग नौकरी में हैं उन्हें कुछ अनहोनी से जूझना पड़ सकता है। यह आप में से कुछ के लिए एक तनावपूर्ण दिन हो सकता है। आप अपने ससुराल वालों से लाभ प्राप्त करेंगे। अपनी बहन की सेहत का ख्याल रखें। आपके छोटे भाई-बहनों का समर्थन पेशेवर लक्ष्य हासिल करने में मददगार साबित होगा।

Related News