ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां होती हैं, और आज हम बात उन्ही 12 राशि के बारे में जानेगे , हर किसी के जीवन में राशि का प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक पड़ता दोनों तरह से पड़ता है, राशि के अनुसार हम लोगो के जीवन से जुड़े हर घटनाओ को या सही गलत प्रभाव के बारे में जान सकते है। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष राशि : आपस में व्याप्त गलतफहमियों को मिटाने का भरसक प्रयत्न करें, जिससे आपसी प्रेम व समझदारी बढ़ सके। आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।आपकी सभी के साथ मिल कर काम करने की कला की सभी प्रशंसा करेंगे।

वृषभ राशि :आज आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आत्मबल बढेगा जो आपकी महत्वाकांक्षा को और बढ़ाएगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढेगी ओर बेहतर परिणाम सामने आयेंगे यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

मिथुन राशि : आपके कार्यालय में आपके विरोधी आपको अपने उच्च अधिकारी की नजर में गिराने की कोशिश करेंगे। वैसे आप ऐसी परिस्थितियों को आसानी से हल करना जानते हैं। आपकी समझ और कूटनीति से आप अपने उच्च् अधिकारियों की नजरों में अच्छे बने रह सकते हैं। आज अपनी संपत्ति के रखरखाव के लिए आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ेंगे।

कर्क राशि: कार्यों से सम्बंधित रुकावटें दूर होंगी। कार्य प्रगति करेंगे। निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। साझा कोशिशों को बल मिलेगा। गोपनीय तथ्यों को किसी के साथ सांझा न करें तथा महतवपूर्ण दस्तावेजों को भी कड़ी निगरानी में रखें।

सिंह राशि: आपकी रचनात्मक सोच से व्यावसायिक क्षेत्र में आपको काम करने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपमें से कुछ लोगों को आपकी मेहनत के लिए एक अलग पहचान भी मिल सकती है। अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जाने के लिए आपको अपनी सकारात्मक सोच का सहारा लेना चाहिए।


कन्या राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि : आज आप चाहेंगें कि आप अपने चाहने वालों से घिरे रहें और आपको अतिरिक्त उत्साह एवं जोश मिल सके, जिसकी आपको जरूरत है। आज आप पहचान करने में सक्षम होंगे कि कौन आपके पक्ष में है और कौन विपक्ष में।

वृश्चिक राशि: आज आपकी अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर होगी। आमतौर पर आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा।

धनु राशि: कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें।

मकर राशि: आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। नैतिकता का साथ न छोड़ें। पानी से संभालना पड़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ राशि: आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रख कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। अगर आप अकेले माता या पिता हैं और अपने बच्चों के लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज सफल हो सकते हैं।

मीन राशि: दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव का होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। आज परिवार के लिए कुछ अच्छा दिन रहेगा। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी। रहेगा।

Related News