भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जाने वाले कई सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड भारत में वास्तव में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। हालांकि, इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए, आधार कार्ड पर आपके पते को अपडेट करना होगा।

यदि आपने घर बदल लिया हैं और अपने आधार कार्ड पर अपना पता अपडेट करना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने हाल ही में उपयोगकर्ताओं को आधिकारिक पोर्टल पर अपना पता ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति दी है।

यूआईडीएआई ने एक ट्वीट में कहा था कि आधार कार्ड के पते को आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल sup.uidai.gov.in/ssup/ के जरिए ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। आपको बस अपने आधार कार्ड के पते को अपडेट करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

अपना आधार कार्ड पता ऑनलाइन बदलने का तरीका यहां दिया गया है:

1. आपको आधिकारिक पोर्टल ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर लॉग इन करना होगा।

2. 'Proceed to Update Aadhaar' बटन का चयन करें।

3. अपने 12 अंकों के आधार कार्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और सुरक्षा कोड या कैप्चा कोड डालें।

4. इसके बाद आपको 'Send OTP' बटन पर क्लिक करना होगा। आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।

5. ओटीपी डालकर पोर्टल में लॉग इन करें।

6. ‘Edit Address’ विकल्प चुनें।

7. अपने नए पते का विवरण दर्ज करें।

8. विवरण दर्ज करने के बाद, आपको पता प्रमाण अपलोड करना होगा जिसमें नया पता है।

9. 'Submit' बटन पर क्लिक करें, और आपका आधार कार्ड पता कुछ ही समय में अपडेट हो जाएगा।

Related News