सावन का महीना चल रहा हैं। हिंदू धर्म में सावन के पवित्र महीने का बहुत ही विशेष महत्व है। सावन शुरू होते ही चारों तरफ सबकुछ हरा भरा दिखायी देता है। इस महीने में सुहागिन महिलाएं हरे रंग का परिधान और चूड़ियां पहनती हैं और सज संवरकर भगवान शिव का दर्शन करने जाती हैं। अब सवाल ये है कि आखिर हरी चूड़ियां क्यों पहनती है महिलाये , आइये जानते हैं इसके पीछे का राज,,,

आमतौर पर सावन के महीने में सबसे अधिक बारिश होती है जिसके कारण चारों ओर हरियाली नजर आती है। हरा रंग उल्लास का प्रतीक होता है जो मन को आनंदित रखता है।

सावन के महीने में हरी चूड़ियां और हरे वस्त्र पहनने से महिलाओं को शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा उनके पति की आयु लंबी होती है। अब यही वजह है कि सावन के महीने में महिलाये हरी चूड़ियां पहनती है।

Related News