जलेबी उत्तर भारत की बहुत ही पसन्द की जाने वाली मिठाई है, और सबसे बड़ी बात ही कि जब भी हमें मीठा खाने का मन होता है तो हम जलेबी बनाते है, वैसे आज हम आपको कुछ अनोखे तरीके जलेबी बनाने का टिप्स बता रहे है ये बहुत सरल तरीका है।

सामग्री
1/2 कप मैदा
1/4 कप दही
(फ्राई करने के लिए) तेल या घी
जिसके बीच में छेद हुआ हो कपड़ा
1 कप चीनी
1 कप पानी
1/2 टी स्पून केसर

जलेबी बनाने की वि​धि
1.सबसे पहले मैदे और दही को एक साथ मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
2.अगर ज़रूरत पड़े, तो आप इसमें पानी भी डाल सकते हैं।
3.करीब छह से सात घंटे के लिए इसमें खमीर उठने को रख दें।
4.जब बैटर गुदागुदा हो जाए और ऊपर छाग दिखने लगे, तो चाशनी तैयार करें।
5.पानी, चीनी और केसर को मिलाकर हल्की आंच पर चाश्नी बनाएं।
6.तेज़ आंच पर छोड़े समय के लिए चाश्नी को गाढ़ा करें।
7.जब चाश्नी तार छोड़ने लगे, तो इसे आंच से उतार कर हल्का ठंडा कर लें।
8.लें। एक गहरा पैन लें। उसमें तेल या घी डालकर गर्म कर लें।
9.बैग में तैयार किया बैटर डालें। जितना छोटा छेद होगा, उतनी ही पतली जलेबी बनाएंगी।
10.अब बैटर को गर्म तेल में डालें। मीडियम आंच पर पकाएं। पलटें।
11.जब जलेबी दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें निकाल लें। चाश्नी में डालें।
12.करीब एक मिनट तक इन्हें चाश्नी में भिगा रहने दें। निकाल कर सर्व करें।

Related News