देवों के देव महादेव को सावन में जिस भक्त ने मना लिया उसकी झोलियां खुशियों से भर जाती है, इस पवित्र महीने में सभी भक्त शिव की भक्ति कर विशेष कृपा पाने की चाहत रखते है। वैसे इस पावन महीने में अगर आप शिव के आशीर्वाद से अपने जीवन की सभी परेशानियों का अंत करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सावन के दिनों में घर में लाने से शिव की विशेष कृपा बनी रहती है।

जल पात्र: सावन के पहले दिन आप चांदी, तांबे या पीतल का जलपात्र खरीदकर लाना अत्यंत शुभ होता है। इस पात्र में जल भरकर रखें और भगवान शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

चांदी का कड़ा: माना जाता है कि भगवान शिव अपने पैरों में चांदी का कड़ा धारण करते हैं। ऐसे में यदि कोई भक्त सावन के पहले दिन चांदी का कड़ा खरीदता है तो उसके लिए तीर्थयात्रा या विदेश यात्रा के शुभ योग बनते हैं।

चांदी का विल्बपत्र: भगवन शिव को विल्बपत्र बहुत ही प्रिय है, ऐसे में आप चांदी का विल्बपत्र के साथ भगवान शिव को जल चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से करोड़ों पापों को नाश होता है और हर कार्य के लिए शुभ होता है।

Related News