वैज्ञानिक आए दिन कोई ना कोई रिसर्च करते रहते हैं और अब वैज्ञानिकों ने ऐसी ही एक और रिसर्च की है। ये बात हम सभी जानते हैं कि आज से हजारों साल पहले हम ऐसे नहीं थे और समय के साथ साथ हम में कई बदलाव हुए हैं।

वहीं अब वैज्ञानिकों ने एक टीनएज लड़की का चेहरा तैयार किया है और बताया है कि 9000 साल पहले लड़कियां ऐसी दिखती थी। यह बताता है कि मध्य पाषाण युग में लोग किस तरह के दिखते थे।



इस चेहरे को देखकर पता चलता है कि ईसा से 7000 साल पहले महिलाओं के चेहरे की बनावट पुरुषों से मिलती जुलती ही थी। वैज्ञानिकों का मानना है कि Dawn (ग्रीक में Avgi) नाम की लड़की 15-18 साल की रही होगी जब उसकी मौत हुई।


भारत का वह कौनसा राज्य है जहाँ के लोग सबसे ज्यादा शराब का सेवन करते हैं?

स्वीडन के पुरातत्ववेदी और शिल्पकार ऑस्कर नीलसन के मुताबिक, Avgi बेहद खास थी, उसकी मादा खोपड़ी और बनावट काफी अलग थी। पहले पुरुषों और महिलाओं के चेहरे काफी मिलते जुलते होते थे लेकिन समय के साथ महिलाओं का चेहरा बदलता गया। अब पुरुषों के चेहरे ज्यादा मरदाना होते हैं।

द्रौपदी के कैसे थे अपने पतियों से संबंध; तुरंत क्लिक कर जान लें ये राज

Avgi के इस नए अद्भुत रूप को यूनिवर्सिटी ऑफ एथेन्स की रिसर्चर्स टीम ने एक्रोपोलिस म्यूज़ियम में रखा गया है। उसके चेहरे को देख कर लगता है कि वह ज्यादा खुश नहीं थी।

Related News