शादी जीवन का एक अहम फैसला होता है। इसलिए सभी इस फैसले को सोच समझ कर लेना चाहते हैं। कई लोग अरेंज तो कई लोग लव मैरिज करना पसं करते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में किसी राशि और कुंडली के आधार पर भी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 4 राशि के लोगों के बारे में जो लव मैरिज पर ज्यादा भरोसा करते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

मेष राशि

मेष राशि के लोग काफी भावुक होते हैं। एक बार किसी से जुड़ जाने के बाद ये उसे आसानी से भूल नहीं पाते हैं। इनका ये स्वभाव किसी न किसी से इनको अटैच जरूर करवाता है। इसलिए ये चाहते हैं कि इनकी लव मैरिज हो। इनकी शादी सफल भी होती है क्योंकि ये अपने रिश्ते में अपना 100 फीसदी देते हैं।

वृषभ

वृषभ राशि के लोग काफी जिद्दी होते हैं। इस राशि के लोगों को डोमिनेंट करने की भी आदत होती है। इस आदत को ये भी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं. इस कारण ये हमेशा उसी व्यक्ति से शादी करना चाहते हैं, जो इनके इस ​व्यवहार के साथ मैनेज कर सके। इसलिए ये लव मैरिज को ही प्राथमिकता देते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग काफी सोशल होते हैं, इसलिए इनके कई अफेयर भी हो जाते हैं। हालांकि जब ये किसी से शादी कर लेते हैं तो रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। इस राशि के लोग लव मैरिज को ही प्राथमिकता देते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोग काफी विद्रोही स्वभाव के होते हैं। ये अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं। इनकी जिंदगी का फैसला ये किसी और को नहीं लेने देते। इन लोगों को खुद की तरह बेबाक, उत्साही और समझदार लोग पसंद आते हैं। इसलिए ये खुद का साथी खुद चुनना ही पसंद करते हैं।

Related News