सावन का पवित्र महीना 6 जुलाई से शुरू हो चुका है। करीब एक महीने तक चलने वाला यह महीना भगवान शिव का महीना है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान भोले नाथ अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव सभी 12 राशियों में से 3 तीन राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। सावन के पवित्र महीने में आइए जानते हैं कौन सी है तीन राशियां...

मेष: भगवान भोलेनाथ को मेष राशि बहुत ही प्रिय होती है। उनकी शुभ द्दष्टि हमेशा इस पर रहती है। मेष राशि के जातकों पर हमेशा शिव की कृपा रहने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए।

मकर: मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए।

कुंभ: जिस प्रकार मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं उस तरह कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। शनि देव दो-दो राशियों के स्वामी माने जाते हैं। शनि की इस राशि पर भी शिव की कृपा हमेशा बरसती है। सावन के महीने में भी कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए।

Related News