pc: Thrillophilia

ऐसा शायद कोई ना हो जिसे समुद्र के किनारे छुट्टियां बिताना पसंद ना हो। इस कारण से, लोग अक्सर विदेश जाते हैं, और जब देश की बात आती है, तो ज्यादातर लोग गोवा को चुनते हैं क्योंकि यह एक बहुत लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन है। हालाँकि, यदि आप ऐसे बीचेज की तलाश में हैं जो आपके बजट में हों तो आप भारत में कुछ लोकेशंस को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वास्तव में, इन बीचेज को आप गोवा से कम कीमत पर घूम सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपको सिर्फ समुद्र और रेतीले समुद्री तट ही नहीं, बल्कि हरियाली से भरे खूबसूरत नजारे भी मिलेंगे।

पहाड़ों की ऊंची चोटियों से लेकर शांत समुद्र तटों तक, अगर कोई एक चीज है जिसे लोग सबसे ज्यादा देखना पसंद करते हैं, तो वह बीचेज हैं। समुद्र किनारे समय बिताने से किसी को भी ऊर्जा और ताजगी का एहसास होता है। आइए कुछ ऐसे खूबसूरत बीचेज के बारे में जानें जो आपके बजट के अनुकूल हो सकते हैं।

पुरी बीच डेस्टिनेशन को करें एक्सप्लोर
अगर आप शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए समुद्र किनारे छुट्टियां प्लान करना चाहते हैं तो आप ओडिशा के पुरी का रुख कर सकते हैं। यह स्थान अपने खूबसूरत मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां स्वर्ग द्वार भी देख सकते हैं। यहां आप समुद्र के किनारे इत्मीनान से सैर का आनंद ले सकते हैं और सुहानी शाम में स्नैक्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं। साथ ही यहां का बालासोर बीच भी काफी मशहूर है और यह बजट फ्रेंडली भी होगा।

pc: Pinterest

पांडिचेरी का रॉक बीच
अगर आप अपने परिवार के साथ समुद्र किनारे किसी डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप दक्षिण भारत के पांडिचेरी जा सकते हैं। यहां के रॉक बीच की खूबसूरती किसी के भी दिल को सुकून देने के लिए काफी है। वयस्कों और बच्चों दोनों को यह जगह पसंद आएगी।

ओडिशा का आर्योपल्ली बीच
अगर आप शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर किसी शांतिपूर्ण समुद्र तट पर जाना चाहते हैं, तो आप आर्यपल्ली जा सकते हैं। विशाल समुद्र के साथ-साथ आप यहां के समुद्रतट की खूबसूरती भी निहारेंगे। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा आपका मन मोह लेगा। साथ ही यहां सुबह और शाम का मौसम काफी सुहावना रहता है।

pc: India.Com

केरल में कोच्चि
दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की बात करें तो कोच्चि लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां कई खूबसूरत बीच हैं जहां आप परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। समुद्र तट के दृश्यों का आनंद लेने के साथ-साथ आप कोच्चि में कई अन्य स्थानों को भी देख सकते हैं।

Related News