pc: tv9hindi

हमारे देश में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। इन्ही जगहों में से एक है चेरापूंजी, जो लोगों की पसंदीदा जगह है। यहां आप बादलों का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं, यही वजह है कि चेरापूंजी को बादलों का घर भी कहा जाता है। विदेशी मेहमान भी यहां की बारिश के दीवाने हैं।

चेरापूंजी को लोग अपनी हरी-भरी घाटियों, गिरते झरनों और शांत वातावरण के लिए पसंद करते हैं। हल्की बारिश के दौरान झरनों के बीच समय बिताना भी आपको शांति देगा। आज हम आपको बताएंगे कि आप यहाँ आ कर कहाँ कहाँ घूम सकते हैं।


मावसमाई गुफा- अगर आप रोमांच का आनंद लेते हैं तो आपको मावसमाई गुफा जरूर जाना चाहिए। यह चेरापूंजी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहां आपको तरह-तरह की गुफाएं देखने को मिलेंगी। यहां प्रकृति के नजारे देखकर आपकी नजरें नहीं हटेंगी।

pc: Arth Parkash

नोहकालीकाई - मावसमाई गुफा के बाद आप नोहकालीकाई झरना देख सकते हैं। आप सिर्फ आधे घंटे की ड्राइव करके यहां पहुंच सकते हैं। नोहकालीकाई झरना चेरापूंजी में सबसे अधिक फोटोजेनिक स्थानों में से एक है। इसके अलावा आप यहां अरवाह गुफाएं भी देख सकते हैं। सफर को यादगार बनाने के लिए इस जगह का भी दौरा किया जा सकता है।

रूट लिविंग ब्रिज - यह ब्रिज दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। गौरतलब है कि ये जगह ट्रैकिंग के लिए भी काफी मशहूर है. अगर आपको रोमांच पसंद है तो यहां ट्रैकिंग जरूर करें।

pc: trawell.in

डेनथलेन फॉल्स- चेरापूंजी की यात्रा के दौरान आपको कई खूबसूरत झरने देखने को मिलेंगे। इनमें डेनथलेन फॉल्स भी शामिल है। डेनथलेन फॉल्स एक बेहद ही खूबसूरत डेस्टिनेशन है।

चेरापूंजी कैसे पहुंचे

यहां पहुंचने के लिए आप शिलांग एयरपोर्ट जा सकते हैं। यहां से चेरापूंजी की दूरी 170 किलोमीटर है। यहां से आप बस या टैक्सी से जा सकते हैं। ट्रेन से जाने के लिए आप गुवाहाटी जा सकते हैं, जहां से चेरापूंजी 145 किलोमीटर दूर है।

Related News