8th Pay Commission: क्या कर्मचारियों की सैलरी में होगी बड़ी बढ़ोतरी , बेसिक सैलरी ₹69940 होगी? जानें

8th Pay Commission Salary Hike: आठवें वेतन आयोग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में बढ़ोतरी की संभावना है। (8th Pay Commission) आयोग का काम अब अपने आखिरी स्टेज में पहुंच गया है। अब आयोग कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को जानने के लिए हर शहर का दौरा कर रहा है। इस बारे में 22 से 23 जून तक लखनऊ में एक मीटिंग हो रही है। वहां अलग-अलग मांगों पर चर्चा हो रही है।

आठवें वेतन आयोग के फैसले से देश भर के 55 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स की सैलरी बढ़ेगी। साथ ही महंगाई भत्ता भी बढ़ेगा। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को सैलरी में बढ़ोतरी मिलने की संभावना है। इसलिए आयोग के फैसले पर सबका ध्यान लगा हुआ है। फिलहाल आयोग महंगाई भत्ता, पेंशन और रिटायरमेंट के बाद के फायदों को बेहतर बनाने के लिए जानकारी इकट्ठा कर रहा है।

फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर की हो रही है। फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को नए पे स्ट्रक्चर में बदलने के लिए किया जाता है। (8th pay commission calculator) 7th Pay Commission में 2.57 फिटमेंट लागू किया गया था। इससे बेसिक सैलरी 7000 रुपये से बढ़कर 18000 रुपये हो गई थी।

अब कुछ कर्मचारी संगठनों ने 8th Pay Commission से 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। अगर इसे मान लिया जाता है, तो मौजूदा बेसिक सैलरी 18000 रुपये में 68,940 रुपये यानी 69 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। यह कर्मचारियों की मांग है लेकिन कमीशन ने इस बारे में कोई फैसला नहीं सुनाया है।