Aadhaar Card- आधार कार्ड के साथ भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो सकती हैं जेल

दोस्तो जैसा कि हमने आपको अपने इससे पूर्व लेख के माध्यम से बताया हैं कि भारतीयों के लिए कई जरूरी दस्तावेज जरूरी हैं, जिनमें आधार कार्ड भी महत्वपूर्ण हैं, इसका इस्तेमाल बैंक अकाउंट खोलना हो, मोबाइल सिम कार्ड लेना हो, सरकारी स्कीम के लिए अप्लाई करना हो, टैक्स भरना हो, या स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेना हो, आधार लगभग हर जगह ज़रूरी है। अथॉरिटी ने नागरिकों की पहचान और पर्सनल डेटा की सुरक्षा के लिए कड़े नियम बनाए हैं। इन नियमों को तोड़ने पर भारी जुर्माना और जेल भी हो सकती है। आइए जानते हैं इससे जुड़े नियमों के बारे में- 

1. गलत जानकारी देना एक जुर्म है

आधार के लिए अप्लाई करते समय, सही और असली जानकारी देना ज़रूरी है। UIDAI को नकली डॉक्यूमेंट जमा करना या गलत डिटेल्स देना एक गंभीर जुर्म माना जाता है। ऐसा करने पर तीन साल तक की जेल या ₹10,000 का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। 

2. किसी और के आधार से छेड़छाड़ करना

बिना इजाज़त किसी और की आधार जानकारी बदलना या उसका गलत इस्तेमाल करना गैर-कानूनी है। पर्सनल डिटेल्स बदलना, पहचान में जालसाज़ी करना, या किसी दूसरे व्यक्ति के आधार का गलत मकसद से इस्तेमाल करने पर तीन साल तक की जेल और ₹10,000 का जुर्माना हो सकता है। 

3. बिना इजाज़त डेटा कलेक्शन और डेटा लीक

UIDAI से मंज़ूरी लिए बिना आधार से जुड़े सेंटर चलाना या आधार जानकारी इकट्ठा करना कानून के खिलाफ है। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को तीन साल तक की जेल और ₹10,000 का जुर्माना हो सकता है। दोषी पाई जाने वाली कंपनियों पर ₹1 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। 

4. आधार सेंटर पर हैकिंग या डेटा चोरी

आधार डेटाबेस को हैक करना या नागरिकों की जानकारी चुराने की कोशिश करना एक गंभीर जुर्म माना जाता है। ऐसे अपराधों के लिए कड़ी सज़ा हो सकती है, जिसमें 10 साल तक की जेल और ₹10,000 से ₹10 लाख तक का जुर्माना शामिल है।