Aadhaar Card Update- क्या आधार कार्ड अपडेट करने के ज्यादा पैसे मांगे जा रहे हैं, तो यहां करें शिकायत

दोस्तो आधार कार्ड कितना जरूरी हैं इसके बारे में हमने आपको अपने इससे पूर्व लेख के माध्यम से आपको बता दिया हैं, ऐसे में आधार कार्ड को अपडेट रखना बहुत ही जरूरी हैं, ऐसे में हाल ही में कई मामले सामने आए हैं जिनमें आधार सेवा केंद्र पर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए ज़्यादा पैसे मांगे जाते हैं, तो याद रखें कि आपको संबंधित एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का अधिकार है। आइए जानते है इसकी शिकायत कहां कर सकते हैं- 

कुछ ज़रूरी बातें जो आपको पता होनी चाहिए:

• अगर कोई आधार सेवा केंद्र एजेंट आधार अपडेट या सेवाओं के लिए तय फीस से ज़्यादा पैसे मांगता है, तो आप तुरंत इसकी शिकायत कर सकते हैं।

• अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए, UIDAI हेल्पलाइन नंबर — 1947 पर कॉल करें।

शिकायत दर्ज करते समय, आपको इन चीज़ों की जानकारी देनी होगी:

आधार सेवा केंद्र का नाम

संबंधित एजेंट या कर्मचारी का नाम

ज़्यादा पैसे वसूलने से जुड़ी समस्या

• आपकी शिकायत जमा होने के बाद, अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे।

• अगर शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित एजेंट या केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए सिर्फ़ आधिकारिक तौर पर तय फीस ही दें और हर लेन-देन के बाद एक सही रसीद ज़रूर लें।