Aadhar Card Tips- क्या आपको आधार कार्ड की फोटो बदलनी हैं, जानिए इसका आसान प्रोसेस
- byJitendra
- 26 Mar, 2025
By Jitendra Jangid- भारतीय नागरिकों के लिए आधारकार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो कि सिम कार्ड लेने, बैंक में खाता खोलने और पहचान दस्तावेज जैसे विभिन्न कार्यों में काम आता हैं। आज लगभग 98 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास आधार कार्ड हैं। इस जरूर दस्तावेज को आपको हमेशा अपडेट रखना चाहिए, ऐसे में अगर आपको लगता हैं कि आपके आधार कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है या उसे अपडेट करने की आवश्यकता है, तो आप यह आसान प्रोसेस अपना सकते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

अपने आधार कार्ड पर फोटो बदलने के चरण
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:
प्रक्रिया शुरू करने के लिए, आधिकारिक आधार वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएँ।
अपडेट फ़ॉर्म डाउनलोड करें:
'माई आधार' सेक्शन पर जाएँ और 'एनरोलमेंट एंड अपडेट फ़ॉर्म' पर क्लिक करें। अपने आधार विवरण अपडेट करने के लिए फ़ॉर्म डाउनलोड करें।
विवरण भरें:
डाउनलोड करने के बाद, फ़ॉर्म प्रिंट करें, अपनी ज़रूरी जानकारी भरें और इसे अपने नज़दीकी आधार सेवा केंद्र पर जमा करने की तैयारी करें।

आधार केंद्र पर फ़ॉर्म जमा करें:
भरे हुए फ़ॉर्म को अपने नज़दीकी आधार सेवा केंद्र पर ले जाएँ। केंद्र पर, फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा, और आपकी नई फोटो क्लिक की जाएगी।
शुल्क का भुगतान:
फोटो अपडेट के लिए 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक का मामूली शुल्क लिया जा सकता है।
प्रसंस्करण समय:
सबमिट करने के बाद, अपडेट प्रक्रिया पूरी होने में 30 से 90 दिन तक का समय लग सकता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive]



