AC Tips- क्या AC के ड्रेन पाइप से नहीं निकल रहा पानी, जानिए इसकी वजह

दोस्तो गर्मी शुरु होते ही लोग इससे बचने के लिए पंखा, कूलर, एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, इनमें सबसे लोकप्रिय एयर कंडीशनर हैं, जो पल भर में ही कमरा ठंडा कर देता हैं, आमतौर पर जब AC चलता है तो उसके ड्रेन पाइप से पानी बाहर निकलता है। लेकिन अगर आपके AC से पानी नहीं निकल रहा है, तो यह एक सामान्य बात नहीं है, आइए जानते हैं इसका कारण- 

1. ड्रेन पाइप में गंदगी जमा होना
AC के ड्रेन पाइप में धूल, मिट्टी या कचरा जमा हो सकता है। इससे पानी का रास्ता बंद हो जाता है और बाहर नहीं निकल पाता।

2. AC गैस लीक होना
अगर AC की गैस लीक हो रही है, तो कूलिंग कम हो जाती है। इसके कारण एवैपोरेटर कॉइल पर बर्फ जमने लगती है, जिससे पानी ड्रेन नहीं हो पाता।

3. ब्लॉकेज या तकनीकी खराबी
कभी-कभी अंदरूनी पार्ट्स में खराबी या पाइप लाइन में ब्लॉकेज भी इस समस्या का कारण बन सकता है।

क्या करें इस स्थिति में?

जैसे ही आप देखें कि AC से पानी नहीं निकल रहा, तुरंत इसे नजरअंदाज न करें। 

किसी प्रोफेशनल मैकेनिक को बुलाकर AC की जांच करवाएं। 

समय पर सर्विस कराने से बड़ी खराबी से बचा जा सकता है।