Anganwadi Kendra- आगंनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को मिलती हैं ये चीजें, जानिए पूरी डिटेल्स

By Jitendra Jangid- भारतीय सरकार अपने देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाते हैं, जिनका उद्धेश्य इन लोगो कि मदद करना और जीवनशैली में सुधार करना हैं। ऐसी ही एक योजना आंगनवाड़ी योजना हैं, जो महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना मुख्य रूप से देश भर में महिलाओं और छोटे बच्चों की पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने पर केंद्रित है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से, बच्चों को आवश्यक सेवाएँ मिलती हैं जो उनके स्वास्थ्य और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। आइए जानते हैं आंगनबाड़ी में मिलने वाली चीजों के बारे में-

Google

बच्चों के लिए निःशुल्क पोषण सहायता:

आंगनवाड़ी केंद्र 6 महीने से 6 साल की उम्र के बच्चों को पौष्टिक भोजन प्रदान करते हैं। प्रदान किए जाने वाले भोजन में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक खाद्य पदार्थ जैसे खिचड़ी, दलिया, चावल-दाल, दूध और अन्य पोषक तत्व युक्त चीजें शामिल हैं।

Google

स्वास्थ्य और टीकाकरण सेवाएँ: आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। बच्चों को पोलियो, बीसीजी और डीपीटी जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाते हैं।

पूर्व-प्राथमिक शिक्षा: आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों की शिक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को निःशुल्क पूर्व-प्राथमिक शिक्षा दी जाती है, जो उनकी शैक्षणिक यात्रा की नींव रखने में मदद करती है।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और विटामिन सप्लीमेंट: बच्चों की वृद्धि और विकास की निगरानी के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर नियमित स्वास्थ्य जांच की जाती है। इसके अतिरिक्त, बच्चों को निःशुल्क विटामिन सप्लीमेंट दिए जाते हैं।

Google

आंगनवाड़ी केंद्रों का व्यापक नेटवर्क: अपनी शुरुआत के बाद से, आंगनवाड़ी कार्यक्रम का काफी विस्तार हुआ है। आज, पूरे भारत में लगभग 14 लाख आंगनवाड़ी केंद्र हैं, जो उन्हें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के समुदायों के लिए समान रूप से सुलभ बनाते हैं।