AVYAY- अटल वयो अभ्युदय योजना से बुजुर्गों को मिलते हैं ये फायदे, जानिए कैसे करना हैं आवेदन
- bySagar
- 13 Dec, 2024
By Jitendra Jangid- दोस्तो अगर आप एक नौकरीपैशा व्यक्ति हैं तो आपको अपनी कमाई का एक हिस्सा किसी ऐसी जगह निवेश करना चाहिए, जहां से आपको अपने जमा राशी पर अच्छा रिटर्न प्राप्त हो, क्योंकि उम्र बढने के साथ हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं और जरूरतें बढ़ती जाती हैं, इन जरूरतों को पूरा करने के लिए अटल वयो अभ्युदय योजना शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य न केवल बुजुर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, बल्कि उनकी गरिमा को बढ़ाना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना भी है, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

वित्तीय सहायता: बुजुर्गों को उनके दैनिक जीवन-यापन के खर्चों को पूरा करने में मदद करने के लिए मासिक पेंशन प्रदान की जाती है, ताकि वे आरामदायक जीवन स्तर बनाए रख सकें।
स्वास्थ्य सेवाएँ: नियमित स्वास्थ्य जाँच और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपचार की पेशकश की जाती है, जिससे बुजुर्गों के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

कौशल विकास और शिक्षा: वृद्ध व्यक्तियों को नए कौशल विकसित करने और विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे वे अपनी रुचियों को आगे बढ़ा सकें और मानसिक रूप से सक्रिय रह सकें।

सामाजिक समर्थन: यह योजना बुजुर्गों को सामुदायिक गतिविधियों और समूहों में शामिल करके सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देती है, अलगाव से निपटने में मदद करती है और अपनेपन की भावना को बढ़ावा देती है।






