Bank Rules- खाते में गलती से आएं पैसे न लौटाने पर कितनी मिलेगी सजा, क्या कहता है बैंक नियम

दोस्तो आज के आधुनिक युग में आप अपनी उंगलियों की मदद से लाखों रूपए का ट्रांसजेक्शन कर देते हैं, लेकिन इस सुविधाओं में कभी कभी हमसे गलतियां भी हो जाती हैं औऱ पैसा अनजान खाते में चला जाता हैंया आ सकता हैं, अपने बैलेंस में अचानक बढ़ोतरी देखकर हैरानी हो सकती है, और यह सोचना स्वाभाविक है कि यह कोई रिफंड या बैंक से कोई पेमेंट हो सकता है। कुछ लोग तो बिना सोर्स वेरिफाई किए ही पैसे खर्च कर देते हैं। ऐसे में अगर आप इस पैसे को वापस नहीं करेगें तो बैंक उठा सकता हैं ये गंभीर कदम- 

1. आपको बैंक को बताना कानूनी रूप से ज़रूरी है

अगर गलती से आपके अकाउंट में पैसा आ जाता है, तो तुरंत बैंक को बताना आपकी ज़िम्मेदारी है। भारतीय कानून के तहत इस पैसे को रखना, खर्च करना, या वापस करने से मना करना एक आपराधिक अपराध माना जाता है।

2. गलती से क्रेडिट हुए पैसे को रखने के नतीजे

कुछ लोगों का मानना ​​है कि एक बार पैसा उनके अकाउंट में आ जाए, तो उन्हें उसे इस्तेमाल करने का अधिकार है। यह सच नहीं है।

भारतीय दंड संहिता की धारा 316 के तहत, बिना इजाज़त के जानबूझकर किसी और का पैसा इस्तेमाल करना विश्वास का आपराधिक उल्लंघन माना जाता है।

3. बैंक गलती से ट्रांसफर किए गए पैसे को कैसे रिकवर करते हैं

जब बैंक किसी गलत ट्रांसफर की पहचान करता है:

वह अकाउंट होल्डर को एक ऑफिशियल नोटिस भेजता है।

अगर अकाउंट होल्डर सहयोग करता है, तो पैसा वापस कर दिया जाता है और मामला वहीं खत्म हो जाता है।

अगर व्यक्ति मना करता है या पहले ही पैसा खर्च कर चुका है, तो बैंक पुलिस में शिकायत दर्ज कर सकता है, जिससे धारा 316 के तहत आपराधिक मामला बन सकता है।

 

दोषी पाए जाने पर, कोर्ट सज़ा सुनाता है, और बैंक सिविल रिकवरी की कार्यवाही शुरू कर सकता है। 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from abplive.