Jokes: एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया, उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है? पढ़ें आगे

Joke 1:

एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने
गया।
उन्होंने लड़के के पिता से पूछा-
छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा – छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की माँ काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है,
मतलब आप भी सीए ही होंगा?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा
ब्लाउंज कटींग करू … ये सब लोग सीए हैं.

Joke 2:

एक बेरोजगार युवक का इंटरव्यू लेते हुए कंपनी के मैंनेजर ने पूछा- क्यों

साइकिल चलाना जानते हो?

युवक (मैंनेजर से)- जी हां।

मैंनेजर (युवक से)- क्या कभी हवाई जहाज चलाने का अनुभव है?

युवक (मैंनेजर से)- बिल्कुल है।

मैंनेजर (युवक से)- तुम्हें कंपनी में सैल्समैंन के पद पर नियुक्त किया

जाएगा, इसलिए यह बताओ कि क्या कभी जरूरत पड़ेगी तो झूठ बोल सकते हो?

युवक (मैंनेजर से)- मैं इतनी देर से झूठ ही तो बोल रहा हूं।

Joke 3:

एक लेखपाल ने अपने नवनिर्मित मकान के गृह प्रवेश में कलेक्टर साहब को भी आमंत्रित किया। कलेक्टर साहब पत्नी सहित पहुंचे।


पत्नी ने जब लेखपाल का पूरा घर घूमकर देखा, तो धीरे से कलेक्टर साहब से पूछा : ये भी कलेक्टर हैं क्या ?


कलेक्टर साहब ने बताया : नहीं, ये लेखपाल हैं।


कलेक्टर साहब की पत्नी ने उनसे पूछा :  आपका लेखपाल की पोस्ट पर प्रमोशन कब होगा ?!?


कलेक्टर साहब बेहोश...!

Joke 4:

बच्चा :-नल से आते पानी को देखकर बोला,
पापा ये पानी कहाँ से आता है ?
पापा .- बेटा नदी से….
बेटा .-तो फिर मुझे नदी देखनी है।
पापा उसे नदी दिखाने ले जाते हैं।
बच्चा उन्हें नदी में धक्का मारकर गिरा देता है।
और भागता हुआ घर आकर माँ को कहता है।
मम्मी जल्दी से नल खोलो ,पापा आते होंगे

Joke 5:


ज्योतिषी -- तुम्हारी हस्तरेखा कहती है।

तुम्हारे घर के नीचे बहुत धन है, किंतु यह.. तुम्हारे किसी उपयोग या काम नहीं आएगा।
मैं बोला --

सही कहा पंडित जी,  मेरे फ्लैट के ठीक नीचे.. 
"स्टेट बैंक ऑफ इंडिया" है।