बिस्तर पर लेटते ही चलने लगती है खांसी तो सोने से पहले इन 2 चीजों का मिश्रण को चाट लें, मिलेगा फायदा
- bySagar
- 09 Nov, 2024

pc: newsnationtv
मौसम बदलने के साथ सर्दी-खांसी, गले में दर्द आदि की समस्या होना आम है। वहीं, कुछ लोगों को दिन की बजाय रात के समय बहुत अधिक खांसी आती है। लगातार खांसी से नींद भी नहीं आती है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है कि बिस्तर पर लेटते ही आपको खांसी आने लगती है तो आपको इसके लिए हम घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
खांसी से आराम दिलाने वाला आयुर्वेदिक उपाय
अगर आप रात के समय खांसी ज्यादा आती है तो आप रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही हर्ब्स एंटी-बैक्टेरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल तत्वों से भरपूर होती हैं। इस से आपको खांसी से आराम मिल सकता है।
खांसी से आराम के लिए हल्दी-शहद के सेवन का तरीका क्या है?
एक गिलास पानी को अच्छी तरह उबाल लें। फिर, आंच से उतारकर इस पानी को किसी गिलास या कप में डाल दें।
अब गर्म पानी लेकर इसके अंदर 2 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रन में एक चम्मच शहद मिला लें।
शहद को ज्यादा गर्म पानी में नहीं मिलाना है क्योंकि शहद को पकाने से वह जहरीला बन जाता है।
अब इस मिश्रण को छान लें और चाय की तरह तुरंत इसका सेवन करें।