GST रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव: CBIC ने दी नई गाइडलाइन, अब विलंब नहीं होगा
- bySagar
- 19 Apr, 2025
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने GST रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन गाइडलाइंस का उद्देश्य व्यापारियों को GST रजिस्ट्रेशन के दौरान होने वाली कठिनाइयों को दूर करना और प्रक्रिया को तेज़ करना है।
GST रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव
नई गाइडलाइंस के अनुसार, अधिकारियों को अब दस्तावेजों की अतिरिक्त मांग करने का अधिकार नहीं है, जिससे रजिस्ट्रेशन में देरी होती थी। CBIC ने यह स्पष्ट किया है कि अधिकारी अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को रोकने के लिए मूल दस्तावेजों की मांग नहीं करेंगे।
नई आदेश में क्या कहा गया?
CBIC ने आदेश जारी करते हुए कहा कि GST रजिस्ट्रेशन आवेदन प्रक्रिया में अब कोई भी देरी नहीं होगी। 7 दिनों में कंपनियों को रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा और जोखिमपूर्ण व्यवसायों का पंजीकरण 30 दिनों के भीतर किया जाएगा, जो भौतिक सत्यापन पर निर्भर करेगा।
यह कदम उन शिकायतों के बाद उठाया गया है, जिसमें यह आरोप था कि अधिकारियों द्वारा रजिस्ट्रेशन के दौरान अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग की जा रही थी, जिससे प्रक्रिया में देरी हो रही थी।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
नई गाइडलाइंस के अनुसार, CBIC ने रजिस्ट्रेशन के लिए स्वीकृत दस्तावेजों की सूची जारी की है। अब कंपनियों को मूल दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
निम्नलिखित दस्तावेजों को अपलोड किया जा सकता है:
- व्यवसाय स्थल (PPOB) के प्रमाण के लिए:
नवीनतम संपत्ति कर रसीद, नगर निगम खाता की प्रति या मालिक का बिजली बिल पर्याप्त होगा। - यदि स्थान किराए पर हो तो:
यदि संपत्ति किराए पर है, तो मान्य रेंट या लीज़ एग्रीमेंट के साथ उपर्युक्त दस्तावेज़ों में से एक अपलोड करना होगा।
इसके अलावा, उद्याम प्रमाणपत्र, MSME प्रमाणपत्र, दुकान स्थापना प्रमाणपत्र और व्यापार लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होगी।
कार्यप्रणाली में सुधार
CBIC की ये नई गाइडलाइंस व्यवसायों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक कदम है। अब अधिकारियों को अनावश्यक प्रश्न पूछने या अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग करने से रोका जाएगा।
CBIC के इन बदलावों से उम्मीद की जा रही है कि GST रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज़, साधारण, और पारदर्शी हो जाएगी। इससे व्यवसायों पर आधिकारिक बोझ कम होगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में तेजी आएगी, जो व्यापार करने के अनुभव को सरल और प्रभावी बनाएगी।






