Cheque Bounce Tips- क्या आपका चेक बाउंस हो गया हैं, जानिए कितनी लगती हैं पेनल्टी

By Jitendra Jangid-  दोस्तो आज के आधुनिक युग में पैसों के लेन देन में UPI माध्यम ने क्रांति ला दी हैं, लेकिन एक प्राचीन लेन देन का तरीका चेक के द्वारा कई सालों से यूज किया जा रहा हैं। लेकिन एक बात जो अक्सर लोगो को सताती हैं कि अगर कोई चेक बाउंस होता है, तो इसके परिणामस्वरूप जुर्माना लग सकता है या इससे अधिक भी कोई प्रावधान हैं, आइए विस्तार से जानें कि चेक बाउंस होने पर क्या होता है, क्या दंड लागू हो सकते हैं और इसमें शामिल कानूनी कदम क्या हैं।

चेक बाउंस होने के परिणाम

जब कोई चेक बाउंस होता है, तो उसे जारी करने वाले व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाता है। बैंक आमतौर पर बाउंस हुए चेक के लिए शुल्क लेता है, और जुर्माना के रूप में खाते से राशि काट ली जा सकती है।

अगर चेक बाउंस होता है, तो लेनदार को देनदार को सूचित करना चाहिए, जिसके पास भुगतान करने के लिए एक महीने का समय होता है। अगर उस समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं किया जाता है, तो लेनदार कानूनी नोटिस भेज सकता है। 

कानूनी परिणाम और दंड

बाउंस हुए चेक की राशि का दोगुना तक जुर्माना

2 साल तक की कैद, या जुर्माना और कारावास दोनों

देनदार को बकाया राशि के साथ-साथ लागू ब्याज और दंड का भुगतान करना होगा। मामला लेनदार के निवास के अधिकार क्षेत्र में दायर किया जाएगा।

चेक बाउंस होने से संबंधित शुल्क

350 रुपये प्रति चेक बाउंस (यदि एक महीने में केवल एक चेक बाउंस होता है)

750 रुपये यदि एक ही महीने में अपर्याप्त धन के कारण दो चेक बाउंस होते हैं

यदि हस्ताक्षर सत्यापन या अपर्याप्त धन के अलावा अन्य कारणों से चेक बाउंस होता है तो 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है