Commercial LPG सिलेंडर की कीमत में हो गई बढ़ोतरी, अब मिलेगा इतने में

pc:news24online

महीने के पहले ही दिन यानी 1 दिसंबर 2024 को रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अपडेट आया है। यह अपडेट कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर है, जबकि घरेलू सिलेंडर के लिए यह राहत की बात है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हुई है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने दिल्ली से लेकर मुंबई तक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। महीने के पहले दिन देश की सरकारी गैस कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत आज यानी 1 दिसंबर 2024 से लागू हो गई है। इसका असर उन लोगों पर पड़ने की उम्मीद है जो अपने काम के लिए एलपीजी पर निर्भर हैं।

दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई और अपडेट कीमत 1,818.50 रुपये है। इसी तरह मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,771 रुपये, कोलकाता में 1,927 रुपये और चेन्नई में 1,980 रुपये है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

पिछले पांच महीनों यानी अगस्त से दिसंबर तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर महीने में कमर्शियल गैस की कीमत में 48.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।