Crack Heal Tips- क्या सर्दियों कि वजह से आपकी एड़ियां फटने लगी हैं, तो अपनाए ये घरेलू उपाय
- byJitendra
- 10 Oct, 2025
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि गर्मोयों के बाद आने वाला सर्द मौसम हमें बहुत अच्छा लगता है, लेकिन ये अपने साथ कई स्वास्थ्य और त्वचा समस्याएं लेकर आता हैं, ठंडा मौसम और शुष्क हवा अक्सर त्वचा से नमी छीन लेती है, जिससे एड़ियाँ खुरदरी और दर्दनाक हो जाती हैं। उचित देखभाल न करने से यह समस्या और भी बदतर हो जाती है। आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से फटी एड़ियों का इलाज कर सकती हैं, आइए जानते हैं इनक बारे में-

1. अपने पैरों को नमीयुक्त रखें
सर्दियों में दिन में कम से कम तीन बार एक अच्छा मॉइस्चराइज़र लगाएँ।
अगर मॉइस्चराइज़र उपलब्ध न हो, तो शुद्ध घी एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प है।
नियमित रूप से लगाने से नमी बरकरार रहती है और एड़ियाँ फटने से बचती हैं।
2. रात में नारियल तेल का इस्तेमाल करें
सोने से पहले, अपने पैरों की नारियल तेल से मालिश करें।
इसके बाद साफ़ सूती मोज़े पहनें ताकि तेल रात भर आपकी एड़ियों को गहराई से पोषण और मुलायम बनाए रखे।

3. भिगोएँ और एक्सफ़ोलिएट करें
त्वचा को आराम और मुलायम बनाने के लिए अपने पैरों को 10-15 मिनट तक गुनगुने पानी में भिगोएँ।
भिगोने के बाद, फ़ुट फ़ाइल या प्यूमिस स्टोन से धीरे से मृत त्वचा हटाएँ।
इससे एड़ियों की बनावट में सुधार होता है और वे चिकनी और चमकदार बनती हैं।
4. सही जूते पहनें
सर्दियों में नमी बनाए रखने के लिए सूती या ऊनी मोज़े चुनें।
एड़ियों पर दबाव कम करने के लिए तंग जूते पहनने से बचें और ढीले, आरामदायक जूते पहनें।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]



