Creta Purchase Tips- हुंडई की क्रेटा खरीदने के लिए इतनी होनी चाहिए आपकी सैलरी, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 25 Mar, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो अगर हम बात करें आज की तो हर कोई अपने लिए एक कार खरिदना चाहते है, जो उनकी जरूरत भी हैं और सोसाइटी में स्टेंडर्ड मेटेंन करना का तरीका हैं, दोस्तो अगर रिपोर्ट्स की माने तो 2024 के मुकाबले 2025 में 11 प्रतिशत से भी ज्यादा लोगो ने कार खरीदी हैं। क्या आप भी इस साल कार लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए हुंडई क्रेटा सही रहेगी, जो अपने स्टाइलिश डिज़ाइन, एडवांस्ड फीचर्स और दमदार परफॉरमेंस की वजह से भारत में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक बन गई है। अगर आप हुंडई क्रेटा खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो EMI प्रक्रिया को समझना आपको सही निर्णय लेने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

1. हुंडई क्रेटा की कीमत
हुंडई क्रेटा की ऑन-रोड कीमत लगभग 12,80,000 रुपये है। यह इसे अपने सेगमेंट में एक प्रतिस्पर्धी विकल्प बनाता है।
2. डाउन पेमेंट
क्रेटा खरीदने के लिए, आपको 1.5 लाख रुपये का शुरुआती डाउन पेमेंट करना होगा। यह फाइनेंसिंग प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इससे लोन की राशि कम हो जाती है और मासिक किश्तों का भुगतान करना आसान हो जाता है।
3. लोन और ब्याज दर
डाउन पेमेंट करने के बाद, आप 9.8% की ब्याज दर पर बैंक लोन ले सकते हैं।
4. EMI प्रक्रिया और मासिक किस्त
अगर आप 4 साल (48 महीने) की अवधि के लिए लोन लेना चुनते हैं, तो आपकी मासिक EMI करीब 28,000 रुपये होगी।
5. आय की आवश्यकता
यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप आसानी से लोन चुका सकें, यह अनुशंसा की जाती है कि आप कम से कम 80,000 रुपये प्रति माह कमाएँ।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]



