दोस्तो आपने अक्सर अपने कान में सीटी बजते हुए महसूस किया होगा, खासकर सर्दी के मौसम में, अगर ऐसा आपके साथ सर्दी के अलावा होता हैं तो इस पर ध्यान देने की आवश्यकता होती हैं, मेडिकल वर्ल्ड में सीटी बजने को टिनिटस कहा जाता है। टिनिटस अपने आप में कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यह शरीर में किसी अंदरूनी समस्या का लक्षण है, आइए जानते हैं इसका कारण-

तेज़ आवाज़ में रहना
लंबे समय तक तेज़ म्यूज़िक, DJ इवेंट या इंडस्ट्रियल मशीनरी के संपर्क में रहने से कानों की नाज़ुक नसों को नुकसान हो सकता है, जिससे लगातार सीटी बजने की आवाज़ आती है।
कान का मैल जमा होना या इन्फेक्शन
कान में मैल जमा होने या इन्फेक्शन से कान के पर्दे पर दबाव पड़ सकता है, जिससे टिनिटस हो सकता है।

उम्र बढ़ने के असर
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, सुनने वाली नसों की सेंसिटिविटी अपने आप कम होने लगती है, जिससे बुज़ुर्गों को टिनिटस होने का खतरा ज़्यादा होता है।
हाई ब्लड प्रेशर और कुछ दवाएं
एंटीबायोटिक्स या एस्पिरिन जैसी दवाओं के ज़्यादा इस्तेमाल के साथ-साथ बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर टिनिटस की शुरुआत का कारण बन सकता है।



