EPFO News- नया साल शुरु होने से पहले EPFO खाताधारकों को मिलेगा बड़ा तोहफा, जानिए पूरी डिटेल्स
- bySagar
- 19 Dec, 2024
By Jitendra Jangid - अगर आप एक नौकरीपैशा व्यक्ति हैं, तो आपको कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते के बारें में तो पता ही हैं, जो आपको भविष्य में पैसों की बचत करने के लिए डिजाइन किया हैं, अगर हम हाल ही के सालों की बात करें तो कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ रही है, जो श्रमिकों के लिए रोजगार और वित्तीय सुरक्षा दोनों में सकारात्मक रुझान को दर्शाता है। इस वृद्धि को नौकरी के बढ़ते बाजार और औपचारिक रोजगार में बढ़ती भागीदारी के प्रतिबिंब के रूप में देखा जाता है, ऐसे में नई साल से पहले खाताधारकों खुशखबरी मिल सकती हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

पिछले तीन वर्षों में लगातार वृद्धि: श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पिछले तीन वर्षों से भारत में EPF खाताधारकों की संख्या में सालाना एक करोड़ से अधिक की वृद्धि हो रही है।
साल-दर-साल वृद्धि:
वित्त वर्ष 2020-21 में 85,48,498 नए EPF खाते खोले गए।
2021-22 में नए EPF खाताधारकों की संख्या बढ़कर 1,08,65,063 हो गई।
2022-23 में यह संख्या 1,14,98,453 पर पहुंच गई।
चालू वर्ष 2023-24 में 1,09,93,119 नए खाताधारक EPF योजना से जुड़े हैं।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में जारी किए गए ये आंकड़े हाल के वर्षों में खाताधारकों की संख्या में लगातार वृद्धि को दर्शाते हैं।

रोजगार पर सकारात्मक प्रभाव:
EPF खातों की बढ़ती संख्या देश में रोजगार के बढ़ते अवसरों का संकेत है, जो यह दर्शाता है कि अधिक कर्मचारी औपचारिक कार्यबल में शामिल हो रहे हैं और कर्मचारी भविष्य निधि जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
2024-25 की पहली छमाही के लिए डेटा: मंत्रालय ने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही के दौरान, 61,46,445 नए खाताधारक पहले ही ईपीएफ योजना में शामिल हो चुके हैं।






