Foods to avoid before bed :सोने से पहले कभी न खाएं ये 3 चीजें! वरना देर रात रहेंगे जागते, नहीं आएगी नींद!
- byVarsha
- 24 Jun, 2025
PC: Sleep Foundation
हर किसी को पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है है। विशेषज्ञों के अनुसार, हर व्यक्ति को 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। लेकिन अक्सर बहुत से लोगों को नींद ना आने की समस्या होती हैं। ऐसे में वे चाहकर भी सो नहीं पाते। कई बार नींद न आने पर हम या तो मोबाइल फोन यूज करने लगते हैं या फिर टीवी देखने लगते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींद न आने की वजह आपकी खान-पान की आदतें भी हो सकती हैं। आप रात में जो खाते हैं, उसका असर आपकी नींद पर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपको रात में नींद आने में परेशानी होती है।
तला हुआ खाना
हालाकिं आज के समय में देर तक नींद ना आना आम समस्या है। कुछ लोगों को इसकी वजह काम भी हो सकती है। लेकिन आपके द्वारा खाए जाने वाले तले हुए खाद्य पदार्थ रात में आपकी नींद न आने की वजह बन सकते हैं। क्योकिं इन्हे पचने में अधिक समय लगता है। ऐसे में जब व्यक्ति सोने के लिए बिस्तर पर लेटता है, तो पेट में भारीपन महसूस होता है। इससे नींद प्रभावित होती है।

PC: Times of India
मसालेदार खाना
अगर आपको रात को सोने से पहले मसालेदार या तला हुआ खाने की समस्या है तो भी आपको नींद ना आने की समस्या हो सकती है। इन खाद्य पदार्थों को खाने से एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बहुत ज़्यादा मसाले शरीर के तापमान को बढ़ा देते हैं। आराम की तलाश में बिस्तर पर जाने पर यह समस्या आपको परेशान कर सकती है।

PC: LoveFOOD
चॉकलेट
चॉकलेट में चीनी के साथ-साथ थोड़ा कैफीन भी होता है। इसमें थियोब्रोमाइन भी होता है। यह तत्व शरीर में सतर्कता बढ़ाता है। इसलिए रात में चॉकलेट खाने के बाद आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है।



