Free Bus Travel For Women- मुफ्त में दिल्ली की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को देना पड़ सकता हैं जुर्माना, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 26 Mar, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो भारतीय केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उद्धेश्य इन लोगो की मदद करना और जीवनशैली को सुधारना हैं, ऐसी ही एक योजना दिल्ली सरकार ने दिल्ली की महिलाओं के चला रखी हैं, मुफ़्त बस यात्रा योजना, जिसके माध्यम से वो बसों में मुफ्त में घूम सकती हैं, आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स-

2019 में जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तब सरकार ने महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा करने का प्रावधान पेश किया था। इस पहल से दिल्ली की कोई भी महिला बिना बस टिकट के शहर में कहीं भी यात्रा कर सकती है, जिससे दैनिक यात्रा अधिक सुलभ और सस्ती हो गई है।
मुफ़्त यात्रा का लाभ उठाने के नियम
पिंक स्लिप की आवश्यकता: डीटीसी बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को पिंक स्लिप लेने की ज़रूरत होती है, जो टिकट की तरह काम करती है। यह स्लिप बस कंडक्टर द्वारा प्रदान की जाती है और मुफ़्त यात्रियों का रिकॉर्ड रखने में मदद करती है।

पिंक स्लिप न लेने के परिणाम: अगर कोई महिला मुफ़्त यात्रा का लाभ उठाते समय पिंक स्लिप नहीं लेती है, तो उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है।



