Freeze Tips- भूलकर भी इतनी देर ना रखें गूथा हुआ आटा, हो सकती हैं फूड पॉइजनिंग

By Jitendra Jangid- दोस्तो आज हम सब अपने कामकाज में इतने व्यस्त हो गए हैं कि हम अक्सर अपने खान पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, खासकर सुबह के नाश्ते पर, जल्दी में हम सब सुबह के नाश्ते की तैयारी पहले ही कर लेते हैं, पुरुषों और महिलाओं के लिए रात में आटा गूंथकर सुबह रोटी बनाने के लिए उसे फ्रिज में रखना आम बात है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि ऐसा करना कितना हानिकारक हैं, क्योंकि फ्रीज में गूथा हुआ आटा कितनी देर बाद काम का नही रहता हैं इसका हमें पता नहीं होता हैं, आइए जानते हैं इसके सेवन के नुकसानों के बारे में

बैक्टीरिया और फंगस का विकास: फ्रिज में रखा गूँथा हुआ आटा, खासकर उमस भरे मौसम में, बैक्टीरिया और फंगस के लिए प्रजनन स्थल बन जाता है।

पोषक तत्वों की हानि: रेफ्रिजरेशन आटे की पोषण गुणवत्ता को प्रभावित करता है, जिससे आपका भोजन कम स्वास्थ्यवर्धक हो जाता है।

स्वास्थ्य संबंधी खतरे: बासी आटे से बनी रोटियाँ खाने से फ़ूड पॉइज़निंग, बुखार और पेट में संक्रमण हो सकता है।

मानसून में तेज़ी से संक्रमण: बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया ज़्यादा तेज़ी से संग्रहीत भोजन की ओर आकर्षित होते हैं।

सुरक्षित रूप से कैसे स्टोर करें 

यदि आपको आटे को रेफ्रिजरेट करना ही है, तो इसे गूंथने के 2 घंटे के भीतर इस्तेमाल कर लें। इसके बाद, यह हानिकारक हो सकता है।

हवा में मौजूद बैक्टीरिया के संपर्क में आने से बचने के लिए आटे को हमेशा अच्छी तरह से ढककर रखें।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewsHindi]