General Facts- क्या आपको पता हैं एक दिन में इंसान कितनी बार पलकें झपकता है, आइए जानें
- byJitendra
- 11 Sep, 2025
दोस्तो शरीर के अन्य अंगों की तरह हमारी आंखें भी बहुत ही जरूरी हैं, जो हमें इस खूबसूरत दुनिया को देखने में मदद करती हैं, इनको स्वस्थ बनाए रखना जरूरी है, हम अक्सर अपन पलके झपकते हैं, जिस पर हम ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन यह आँखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। हर पलक झपकना न सिर्फ़ आँखों को तरोताज़ा करता है, बल्कि उन्हें रूखेपन, संक्रमण और जलन से भी बचाता है। आइए जानतेप हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

पलकें झपकाना क्यों ज़रूरी है
आँखों को नम रखता है - पलकें झपकाने से आँखों की सतह हाइड्रेटेड रहती है, जिससे रूखापन नहीं आता।
गंदगी और धूल हटाता है - हर पलक झपकना आँखों के लिए एक प्राकृतिक सफ़ाई तंत्र की तरह काम करता है।
ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करता है - यह आँखों तक ज़रूरी ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुँचाने में मदद करता है, जिससे वे स्वस्थ रहती हैं।

पलकें झपकाने के बारे में रोचक तथ्य
औसतन, एक व्यक्ति दिन में 14,000 से 21,000 बार पलकें झपकाता है।
हर किसी की पलक झपकने की गति अलग-अलग होती है।
गतिविधि के आधार पर पलकें झपकाने की दर बदल सकती है।
उदाहरण के लिए, कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर काम करते समय, हम कम पलकें झपकाते हैं, जिससे रूखापन हो सकता है।
स्वास्थ्य सुझाव
अगर आपको पलकें झपकाने में कोई असुविधा, कठिनाई या असामान्य बदलाव दिखाई दे, तो जटिलताओं से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना सबसे अच्छा है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]





