Hair Care Tips- क्या आप बाल झड़ने से परेशान हैं, तो शुरु करें ये योग
- byJitendra
- 14 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो आज अधिकांश युवा बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे है, जिसका कारण अस्वस्थकार जीवनशैली और खान पान हैं, तनाव, उचित पोषण की कमी, रूसी और कुछ बीमारियाँ इस समस्या के प्रमुख कारण हो सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने से बालों का स्वास्थ्य स्वाभाविक रूप से बेहतर हो सकता है आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

कपालभाति प्राणायाम
खोपड़ी में ऑक्सीजन का संचार बेहतर करता है।
बालों की जड़ों को मज़बूत बनाता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है।
सर्वांगासन (कंधे के बल खड़े होना)
बालों के विकास के लिए सर्वोत्तम योगासनों में से एक माना जाता है।
सिर में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और शरीर की समग्र मुद्रा में सुधार करता है।

उत्तानासन (आगे की ओर खड़े होकर झुकना)
खोपड़ी में रक्त की आपूर्ति बढ़ाता है।
तनाव से राहत देता है, जो बालों के झड़ने का एक सामान्य कारण है।
इन योगासनों का नियमित अभ्यास करने से न केवल बालों का झड़ना कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि आपके समग्र स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण में भी सुधार होगा।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]



