Hair Care Tips- क्या आप लंबे और घने बाल चाहते हैं, तो आजमाएं ये हैक्स
- byJitendra
- 16 Sep, 2025
दोस्तो लंबे और चमकदार बाल पाना हर किसी की ख्वाहिश होती हैं खासकर लड़कियों के बीच, इसके लिए वो महंगे रसायनिक युक्त प्रोडक्ट्स का यूज करती हैं और महंगे सैलून जाती हैं, लेकिन ये कुछ समय के लिए राहत प्रदान करते हैं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि आपको हमेशा महंगे उपचारों की ज़रूरत नहीं होती—हमारे पुराने देसी नुस्खे लंबे, घने और स्वस्थ बालों को बनाए रखने में कमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

1. मेथी और आंवला पैक
भीगे हुए मेथी के दानों को पीसकर, आंवला पाउडर और थोड़े से जैतून के तेल में मिलाकर लगाएँ। इससे स्कैल्प को पोषण मिलता है और बाल घने होते हैं।
2. तेल मालिश
हफ़्ते में 2-3 बार नारियल या जैतून के तेल से स्कैल्प की मालिश करने से रक्त संचार बढ़ता है और बालों का विकास मज़बूत होता है।
3. सफ़ाई के लिए शिकाकाई
शिकाकाई एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में काम करता है, स्कैल्प को स्वस्थ रखता है और बालों को नुकसान से बचाता है।

4. प्याज का रस
सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, प्याज का रस बालों की वृद्धि को बढ़ावा देता है और बालों का पतला होना कम करता है।
5. आंवला स्ट्रेंथ पैक
आंवला पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएँ और इसे स्कैल्प पर लगाएँ। इससे बाल अंदर से मज़बूत होते हैं और टूटना कम होता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]



