Hair Care Tips- कम पानी पीने से बाल झड़ने की परेशानी हो सकती हैं, आइए जानें पूरी डिटेल्स

By Jitendra Jangid- दोस्तो आज 90 प्रतिशत युवा बाल झड़ने की परेशानी से जूझ रहे हैं, जो एक परेशानी का सबब हैं, हमारी त्वचा की तरह, हमारे बालों को भी स्वस्थ रहने के लिए विशेष देखभाल और ध्यान देने की आवश्यकता होती है। हमारी जीवनशैली और खान-पान का असर हमारे बालों और त्वचा की स्थिति पर साफ़ दिखाई देता है, खासकर पानी, अगर पानी का सेवन सही तरह से नहीं किया जाएं, तो बालों के झड़ने का कारण बन सकता है, आइए जानें कैसे- 

पानी का सेवन बालों के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है?

हाइड्रेशन और बालों की मज़बूती: पानी की कमी से बाल तेज़ी से झड़ सकते हैं। जब आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो आपका शरीर निर्जलित हो जाता है।

निर्जलीकरण का प्रभाव: निर्जलीकरण शरीर के संचार तंत्र को प्रभावित करता है, जिससे आपके बालों के रोमछिद्रों तक आवश्यक पोषक तत्वों और नमी की आपूर्ति कम हो जाती है।

नमी ज़रूरी है: बालों को मज़बूत रहने और ठीक से बढ़ने के लिए नमी की ज़रूरत होती है। पानी स्कैल्प और बालों, दोनों में नमी बनाए रखने में मदद करता है।

जड़ों की कमज़ोरी: पर्याप्त पानी की कमी बालों को जड़ों से कमज़ोर कर देती है, जिससे बाल भंगुर हो जाते हैं और आसानी से झड़ने लगते हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]