Hair Care Tips- क्या रूसी की वजह से बालों में खुजली हो गई हैं, तो ऐसे पाएं छुटकारा

दोस्तो हमारे बाल बहुत नाजुक होते हैं, जो धूल मिट्टी, प्रदूषण, विटामिन्स की कमी, पोषक तत्वों की कमी के कारण बाल रूखें और बेजान हो जाते है और बालों में खुजली का कारण बन जाते हैं, कई रासायनिक उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन वे अक्सर केवल अस्थायी राहत प्रदान करते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में- 
 

रूसी का घरेलू उपाय

कपूर: इसमें शक्तिशाली एंटी-फंगल गुण होते हैं जो रूसी के लिए ज़िम्मेदार फंगस को मारते हैं।

नारियल का तेल: यह खोपड़ी को गहराई से नमी प्रदान करता है, रूखेपन को कम करता है और खुजली को शांत करता है।

तुलसी के पत्ते: यह प्राकृतिक रूप से खोपड़ी को साफ़ करता है और बालों को मज़बूत और स्वस्थ बनाता है।

कैसे इस्तेमाल करें

थोड़ा सा नारियल का तेल लें और उसमें पिसा हुआ कपूर और तुलसी के पत्ते डालें।

अच्छी तरह मिलाएँ और पेस्ट बना लें।

इसे अपने सिर और बालों पर हल्के हाथों से लगाएँ।

बेहतरीन परिणामों के लिए इस उपाय का इस्तेमाल हफ़्ते में दो बार करें।

नियमित इस्तेमाल से, यह प्राकृतिक मिश्रण आपको बिना किसी दुष्प्रभाव के रूसी मुक्त, चमकदार और स्वस्थ बाल पाने में मदद करेगा।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]