Health: हद्द से ज्यादा बिगड़ चुके फैटी लिवर को भी ठीक कर देगा ये देसी नुस्खा, आजमाएं और देखें कमाल

pc: indianews

फैटी लीवर की समस्या से आज के समय में बहुत से लोग प्रभावित है, जहाँ लीवर में अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाती है। अगर समय रहते इसका समाधान नहीं किया गया, तो यह स्थिति लीवर को खराब कर सकती है। हालांकि, इस समस्या से निपटने के लिए कुछ देसी और प्राकृतिक उपाय प्रभावी साबित हो सकते हैं ऐसे ही एक शक्तिशाली उपाय में हल्दी और अजवायन का उपाय है जो आपकी इस हेल्थ कंडीशन के लिए बेहद अधिक प्रभावी है।

हल्दी और अजवायन का उपाय

सामग्री:

हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
अजवायन - 1/2 चम्मच
ताज़ा नींबू का रस - 1 चम्मच
गर्म पानी - 1 गिलास

निर्देश:

इसके लिए सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें हल्दी पाउडर और अजवायन डालें।
इसके बाद आपको इस मिश्रण में ताज़ा नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
इस मिश्रण को रोज़ सुबह खाली पेट पिएँ।


फैटी लीवर को कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त सुझाव


स्वस्थ आहार का पालन करें: ऑयली और जंक फ़ूड ना खाएं। अपने दैनिक भोजन में ताजे फल, सब्जियां और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।

अतिरिक्त वजन कम करें: यदि आपका वजन अधिक है, तो उसे कम करने की कोशिश करें, क्योंकि अधिक वजन भी फैटी लिवर के कारणों में से एक है।

हाइड्रेटेड रहें: अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और अपने लीवर को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करने के लिए खूब पानी पिएं।

नियमित रूप से व्यायाम करें: लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हल्की शारीरिक गतिविधियाँ जैसे टहलना, योग या तैराकी करें।