Health Tips- इन स्वास्थ्य समस्याओं का रामबाण इलाज है फिटकरी, जानिए इसके फायदें

दोस्तो आज के दूषित वातावरण में स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखना बहुत ही मुश्किल हैं, हमारा खराब खान पान और जीवनशैली की वजह से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर होता हैं, ऐसे में आपके स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए आप फिटकरी का सेवन करते सकते हैं, जो अपने एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। सदियों से, इसका इस्तेमाल हेल्थ, स्किन और हाइजीन से जुड़ी कई समस्याओं के इलाज के लिए घरेलू नुस्खों में किया जाता रहा है। आइए जानते हैं इसके सेवन के फायदों के बारे में- 

1. सांस की बदबू

फिटकरी और नमक मिले गर्म पानी से गरारे करने से मुंह में मौजूद नुकसानदायक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। रेगुलर इस्तेमाल से सांस फ्रेश रहती है और मुंह की सफाई बनी रहती है।

2. दांत दर्द और मसूड़ों में सूजन

फिटकरी का पानी मसूड़ों की सूजन, खून बहना और दांत दर्द को कम करने में असरदार है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों को साफ करने और मुंह के इन्फेक्शन को कम करने में मदद करते हैं।

3. मुंहासे और फुंसियां

फिटकरी में भिगोया हुआ पानी चेहरे पर लगाने से खुले पोर्स टाइट होते हैं और मुंहासे कम होते हैं। यह ज़्यादा तेल और गंदगी को भी कंट्रोल करता है, जिससे स्किन साफ ​​होती है।

4. घाव और कटने पर तुरंत आराम

फिटकरी पाउडर खून बहना तुरंत रोकने में मदद करता है और इन्फेक्शन से बचाता है। इसका एंटीसेप्टिक नेचर छोटे कट और घावों को जल्दी भरने में मदद करता है।

5. पसीने की बदबू कंट्रोल

अगर आपको पसीने या शरीर की बदबू से परेशानी है, तो नहाने के पानी में फिटकरी मिलाने या थोड़ी सी मात्रा बगल में लगाने से बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम होते हैं और शरीर फ्रेश रहता है।