Health Tips- क्या पेट की जलन से अक्सर रहते हैं परेशान, तो अपनाए ये घरेलू उपाय
- byJitendra
- 28 Jun, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो आज हम सब समय के अभाव के कारण घर के बाहर का अवस्थकार खाना खाते है, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती है, ऐसी ही एक परेशानी हैं पेट की जलन, जो अक्सर हमें परेशान करती हैं, सीने में जलन की वजह से छाती और पेट के ऊपरी हिस्से में जलन होती है, जो काफी असहज हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो चिंता न करें- ऐसे सरल और प्राकृतिक उपाय हैं जो राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते है इसके बारे मे पूरी डिटेल्स-

ठंडा दूध
ठंडा दूध एक प्राकृतिक एंटासिड के रूप में काम करता है। एक गिलास ठंडा, बिना मीठा किया हुआ दूध पीने से आपके पेट और सीने में जलन तुरंत शांत हो सकती है।
छाछ
छाछ में लैक्टिक एसिड होता है जो पेट के एसिड को बेअसर करने में मदद करता है। यह पेट को ठंडा भी रखता है और पाचन को बढ़ावा देता है।

नींबू पानी
एक गिलास गुनगुना नींबू पानी (बिना चीनी के) पीने से पेट में पीएच स्तर को संतुलित करने और एसिडिटी को कम करने में मदद मिल सकती है।
अदरक का जूस
अदरक में सूजनरोधी गुण होते हैं। थोड़ी मात्रा में अदरक का जूस या अदरक की चाय पीने से पाचन तंत्र शांत हो सकता है और सीने में जलन के लक्षणों से राहत मिल सकती है।





