Health Tips- क्या आप खांसी से परेशान हैं, राहत पाने के लिए इन नेचुरल चीजों का करें सेवन
- byJitendra
- 15 Apr, 2026
दोस्तो देश में अजीब सा मौसम चल रहा है, जहां सुबह सर्दी, दिन में तेज धूप और शाम को बरसात होती हैं, इस बदलते हुए मौसम का असर सीधा हमारी सेहत पर होता हैं, जिससे सर्दी और खांसी का खतरा काफी बढ़ जाता है। मौसम में होने वाले ये अचानक बदलाव हमारी इम्यूनिटी को कमज़ोर कर देते हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सूरज डूबने के बाद तापमान कम हो जाता है, और जब हम सीधे लेटते हैं, तो बलगम गले के पिछले हिस्से में जमा होने लगता है। इस जमाव से सांस की नली में जलन होती है और खांसी शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं खासी से राहत पाने के उपाय-

रात में खांसी क्यों बढ़ जाती है?
रात का ठंडा तापमान गले में जलन पैदा करता है
सीधे लेटने से बलगम जमा हो जाता है
सोते समय निगलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है
सूखी हवा गले की जलन को और बढ़ा सकती है
रात की खांसी के लिए असरदार घरेलू उपाय
1. लौंग का उपाय
अपने दांतों के नीचे एक लौंग रखें, उसे धीरे-धीरे चबाएं और उसका रस चूसते रहें। इससे गले को आराम मिलता है और खांसी कंट्रोल में रहती है।
2. शहद और काली मिर्च
एक चुटकी काली मिर्च पाउडर को शहद में मिलाएं और धीरे-धीरे खाएं। यह मिश्रण गले की जलन और खांसी को कम करने में मदद करता है। (1 साल से कम उम्र के बच्चों को शहद न दें।)

3. अदरक और सेंधा नमक
अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें, उसे हल्का सा भून लें, उसमें एक चुटकी सेंधा नमक मिलाएं और धीरे-धीरे चबाएं। इससे गला साफ होता है और खांसी कम होती है।
खांसी से बचने के लिए सोने के कुछ टिप्स
पूरी तरह से सीधे न लेटें - करवट लेकर सोएं
थोड़ा ऊंचा और नरम तकिया इस्तेमाल करें
अपने गले को गर्म रखें
सोने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं



