Health Tips- क्या गैस और ब्लोटिंग ने कर रखा हैं परेशान, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

दोस्तो आज की तेज भागदौड़ जिदंगी और कामकाज के बोझ के कारण हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि अपने खान पान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं, ऐसी ही एक समस्या हैं, गैस और ब्लोटिंग , जो पाचन संबंधी परेशानी गलत खान-पान, कमज़ोर पाचन या तनाव के कारण हो सकती है। अच्छी बात यह है कि कई आसान घरेलू नुस्खे पाचन तंत्र को शांत करने और जल्दी आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते है इससे छुटकारा पाने के तरीकें- 

1. अजवाइन और जीरे का पानी

अजवाइन और जीरे को पानी में उबालकर गर्म पीने से पाचन तंत्र शांत होता है। यह मिश्रण ब्लोटिंग को कम करता है और फंसी हुई गैस को प्राकृतिक रूप से बाहर निकालता है।

2. प्रोबायोटिक फूड्स

खाने के बाद दही या छाछ जैसे प्रोबायोटिक युक्त फूड्स खाने से पेट के माइक्रोबायोम को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

3. अदरक

अदरक की चाय या खाने में अदरक मिलाने से पाचन तेज़ होता है, पेट में ऐंठन कम होती है और गैस बनने से रोकता है। 

4. पपीता

पपीते में पपेन एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। नियमित रूप से खाने से पाचन आसान होता है और ब्लोटिंग कम होती है।

5. केला

केले में पोटैशियम भरपूर होता है, जो शरीर में सोडियम लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। यह वॉटर रिटेंशन को रोकता है और ब्लोटिंग को कंट्रोल करने में मदद करता है।

6. सेलेरी (चबाने या चाय)

खाने के बाद सेलेरी की स्टिक चबाने या सेलेरी की चाय पीने से डाइजेस्टिव जूस बनते हैं और पेट की गैस को बाहर निकालने में मदद मिलती है।