Health Tips- क्या आप कब्ज की समस्या से है परेशान, तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन
- byJitendra
- 19 Sep, 2025
दोस्तो आज के दूषित वातावरण में एक स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखना बहुत ही मुश्किल हैं, खराब खान पान और जीवनशैली हमें कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार बना देती हैं, ऐसी ही एक समस्या हैं पाचन संबंधी, कब्ज एक आम समस्या बन गई है। गलत खान-पान इसकी सबसे बड़ी वजहों में से एक है। अगर आप कब्ज से जूझ रहे हैं, तो अपने खान-पान पर ध्यान देने से बहुत फर्क पड़ सकता है। इन चीजों का भूलकर भी ना करें सेवन-

रिफाइंड अनाज - मैदा, नए चावल और अन्य कम फाइबर वाले अनाज से दूर रहें।
कुछ दालें - मटर, साबुत चना और अन्य दालों से बचें जो पेट फूलने का कारण बन सकती हैं।
प्रसंस्कृत और पैकेज्ड खाद्य पदार्थ - आइसक्रीम, तली हुई चीज़ें, मसालेदार भोजन, अचार, ज़्यादा घी, नमकीन स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक और जंक फ़ूड कब्ज को और बिगाड़ सकते हैं।
आलू और कंद - ये स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थ पाचन को धीमा कर सकते हैं।

इसके बजाय आपको क्या करना चाहिए
पर्याप्त पानी पिएं - हाइड्रेशन मल को नरम करने और पाचन में सहायता करने में मदद करता है।
फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाएं - स्वाभाविक रूप से मल त्याग में सुधार के लिए अपने आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और मेवे शामिल करें।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]



