Health Tips- इन चीजों के सेवन से बढ़ जाता हैं यूरिक एसिड, जानिए इनके बारे में

दोस्तो आज की भागदौड़ और कामकाज भरे जीवन में हम अपने खान पान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं, कई लोग मांस और मछली जैसे खाद्य पदार्थ खाना पसंद करते हैं, लेकिन कम ही लोग यह जानते हैं कि इन खाद्य पदार्थों में 'प्यूरीन' नामक एक तत्व होता है, जो शरीर को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। जब शरीर में प्यूरीन टूटता है, तो उससे यूरिक एसिड बनता है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

यूरिक एसिड क्या है?

यूरिक एसिड एक ऐसा अपशिष्ट पदार्थ है जो तब बनता है, जब शरीर प्यूरीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को पचाता है। आमतौर पर, गुर्दे (किडनी) इसे खून से छानकर पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देते हैं। लेकिन, जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बहुत ज़्यादा बनने लगती है या गुर्दे इसे ठीक से बाहर नहीं निकाल पाते, तो इसका स्तर बढ़ने लगता है।

यूरिक एसिड बढ़ने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं

जोड़ों में दर्द और सूजन: यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में क्रिस्टल (रवे) बन सकते हैं, जिससे जोड़ों में तेज़ दर्द होता है।

गाउट (Gout): यह गठिया (arthritis) का ही एक प्रकार है, जो जोड़ों में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जमा होने के कारण होता है।

गुर्दे की पथरी: यूरिक एसिड की मात्रा ज़्यादा होने पर गुर्दों में पथरी बन सकती है, जिससे दर्द और पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

यूरिक एसिड बढ़ने के मुख्य कारण

रेड मीट और समुद्री भोजन (सीफ़ूड) का ज़्यादा सेवन करना

शराब का अत्यधिक सेवन करना, खासकर बीयर का

पानी का कम सेवन करना, जिससे शरीर से यूरिक एसिड बाहर निकलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है