Health Tips- वायरल इंफेक्शन हो गया है, आइए जानें कैसे करें इसकी पहचान

दोस्तो देश में एक बार फिर मौसम बदल रहा हैं सुबह और शाम सर्दी तो दिन में गर्मी रहती हैं, जिसके कारण वायरल इन्फेक्शन का खतरा काफी बढ़ गया है। तापमान में उतार-चढ़ाव इम्यून सिस्टम को कमज़ोर कर सकता है, जिससे शरीर इन्फेक्शन की चपेट में आसानी से आ जाता है। लेकिन इसकी पहचान नहीं कर पाते हैं, आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में- 

1. बुखार

हल्का या तेज़ बुखार वायरल इन्फेक्शन के सबसे आम लक्षणों में से एक है। यह इस बात का संकेत है कि आपका शरीर हानिकारक वायरसों से लड़ रहा है।

2. बदन दर्द और कमज़ोरी

वायरल इन्फेक्शन के दौरान मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में तकलीफ़ और आम तौर पर कमज़ोरी महसूस होना काफी आम है।

3. गले में खराश और खांसी

गले में चुभन या दर्द, और साथ ही लगातार खांसी होना, वायरल बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

4. नाक बहना या बंद होना

नाक बंद होना या नाक बहना अक्सर वायरल इन्फेक्शन, खासकर आम ज़ुकाम से जुड़ा होता है।

5. भूख न लगना और थकान

आपको आम दिनों के मुकाबले ज़्यादा थकान महसूस हो सकती है और खाने का मन नहीं कर सकता है। लगातार थकान महसूस होना एक आम लक्षण है।