Health Tips- गर्मियों में इन सब्जियों का सेवन ना करें, स्वास्थ्य के लिए होती हैं हानिकारक
- byJitendra
- 12 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो मॉनसून ने हमको गर्मी से राहत प्रदान कर दी हैं, लेकिन मॉनसून की रफ्तार कम होने से ही गर्मी में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हो गई है, इस बदलते हुए मौसम में हमें अपने खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि गर्मी के कारण पेट संबंधी समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। इस मौसम में ताज़ी सब्ज़ियाँ आसानी से उपलब्ध होती हैं, लेकिन सभी उच्च तापमान में खाने के लिए उपयुक्त नहीं होतीं। इस मौसम में कुछ सब्जियों का सेवन करने से स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं, आइए जानते है इन सब्जियों के बारे में

गर्मियों में इन सब्ज़ियों से बचें:
कटहल - इसकी तासीर गर्म हो सकती है और शरीर में गर्मी और पाचन संबंधी समस्याएँ पैदा कर सकती है।
लहसुन - शरीर का तापमान बढ़ाता है और अत्यधिक गर्मी में परेशानी पैदा कर सकता है।
मशरूम - पचाने में भारी हो सकते हैं और गर्मियों में संवेदनशील पेट के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

बैंगन - एसिडिटी पैदा कर सकता है और पाचन तंत्र को कमज़ोर कर सकता है।
सुझाव: गर्मी में ठंडा और स्वस्थ रहने के लिए खीरा, लौकी और पत्तेदार साग जैसी हल्की, पानी से भरपूर सब्ज़ियों का सेवन करें।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]



