Health Tips- इस समय भूलकर भी नहीं खाना चाहिए दही, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 07 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि दही एक लोकप्रिय डेयरी प्रोडक्ट हैं, जो कि प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं, रोज़ाना एक कटोरी दही खाने से पाचन क्रिया मज़बूत होती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन दिन इस समय दही का सेवन आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता हैं, आइए जानते हैं कब नहीं खाना चाहिए दही-

दही कब नहीं खाना चाहिए
रात में दही खाने से बचें।
दही एक डेयरी उत्पाद है जिसमें वसा और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है, जिसे रात में पचाना मुश्किल हो जाता है।
देर शाम दही खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे:
गैस
कब्ज
अपच
दही खाने का सबसे अच्छा समय
दही खाने का आदर्श समय सुबह या दोपहर के भोजन के साथ है।
दिन के समय आपका पाचन तंत्र ज़्यादा सक्रिय होता है, जिससे दही पचाना आसान हो जाता है।

इस समय दही का सेवन पाचन में सहायक हो सकता है और आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]



