Health Tips- शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, स्वास्थ्य हो सकता है खराब
- byJitendra
- 12 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो आज के दूषित वातावरण में स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखना बहुत ही मुश्किल हैं, खराब जीवनशैली और खान पान की वजह से हमें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं, ऐसे शरीर में यूरिक एसिड़ बढ़ने से परेशानी हो सकती हैं, जो शरीर में प्यूरीन के टूटने के दौरान बनता है। प्यूरीन कुछ खाद्य पदार्थों, पेय पदार्थों और यहाँ तक कि हमारे शरीर की कोशिकाओं में भी पाया जाता है। आमतौर पर, यूरिक एसिड रक्त में घुल जाता है और गुर्दे की मदद से मूत्र के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन कुछ चीजों का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड़ बढ़ जाता हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है
प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन।
गुर्दे यूरिक एसिड को बाहर निकालने के लिए ठीक से काम नहीं कर पाते।
शराब का सेवन लीवर के कार्य को प्रभावित करता है और यूरिक एसिड के उत्सर्जन को धीमा कर देता है।
उच्च यूरिक एसिड में परहेज़ करने योग्य खाद्य पदार्थ और पेय
लाल मांस
बीफ़, मटन और सूअर के मांस में प्यूरीन का स्तर बहुत अधिक होता है।
शरीर में यूरिक एसिड का उत्पादन बढ़ता है।

बीयर और शराब
बीयर में प्यूरीन होता है, और शराब लीवर को प्रभावित करती है।
यूरिक एसिड के निष्कासन को धीमा कर देती है, जिससे जमाव हो जाता है।
कुछ दाले
चना, राजमा, मटर और मसूर पौष्टिक होते हैं, लेकिन इनमें प्यूरीन भी होता है।
यूरिक एसिड अधिक होने पर इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
मीठे खाद्य पदार्थ और पेय
कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस और उच्च चीनी वाली चीज़ों में फ्रुक्टोज़ होता है।
फ्रक्टोज़ यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाता है, इसलिए इनसे परहेज़ करना फायदेमंद है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]



