Health Tips- क्या आप भी टॉयलेट में ले जाते हैं फोन, तो इन बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं, जिनके बिना हम एक मिनट भी नहीं रह सकते हैं, कई लोगो को स्मार्टफोन की इतनी लत गई हैं कि वो इसे शौचालय भी ले जाते हैं, शौचालय में बैठकर सोशल मीडिया स्क्रॉल करना या चैटिंग करना भले ही नुकसानदेह न लगे, लेकिन यह आदत गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं ऐसा करने का नुकसान- 

शौचालय जाने का समय बढ़ जाता है

फ़ोन इस्तेमाल करने से आपका ध्यान भटकता है और आप ज़रूरत से ज़्यादा देर तक बैठे रहते हैं, जिससे शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

कब्ज़ और फिस्टुला का ख़तरा

लंबे समय तक बैठे रहने से गुदा क्षेत्र पर दबाव पड़ता है, जिससे कब्ज़ हो सकता है और गंभीर मामलों में, गुदा फिस्टुला भी हो सकता है।

बवासीर (पाइल्स)

मलाशय और गुदा की नसों पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे बवासीर होने की संभावना बढ़ जाती है।

पीठ और गर्दन में दर्द

फ़ोन इस्तेमाल करते समय ग़लत मुद्रा में लंबे समय तक बैठने से अकड़न, पीठ दर्द और गर्दन में खिंचाव हो सकता है।

पेल्विक फ्लोर की समस्याएँ

पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों पर दबाव पड़ने से मूत्र और पाचन संबंधी स्वास्थ्य संबंधी दीर्घकालिक समस्याएँ हो सकती हैं।

हानिकारक बैक्टीरिया के संपर्क में आना

टॉयलेट सीट और बाथरूम बैक्टीरिया के प्रजनन स्थल होते हैं। वहाँ फ़ोन का इस्तेमाल करने से आपके शरीर में हानिकारक कीटाणुओं के प्रवेश की संभावना बढ़ जाती है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]