Health Tips- क्या आप इन चीजों का करते हैं सेवन, हार्ट के लिए होती हैं खराब, आहार से करें आउट
- byJitendra
- 28 Jun, 2025
By Jitendra Jangid- आज हम सब अपने कामकाज और जीवन की भागदौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने खान-पान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से की प्रकार की बीमरियां हमें अपना शिकार बना लेती है, ऐसी ही एक परेशानी है, युवाओं में दिल के दौरे और कार्डियक अरेस्ट जैसी हृदय संबंधी बीमारियाँ, अपने दिल की सुरक्षा के लिए आप जो सबसे महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, वह है अपने आहार के प्रति सचेत रहना। अपने आहार से उन चीजों का दूर कर देना चाहिए, जिनके सेवन से दिल की बीमारियां दूर हो, आइए जानते हैं इनके बारे में-

अधिक मात्रा में रेड मीट
रेड मीट में उच्च स्तर का संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल होता है। इसके नियमित सेवन से धमनियाँ बंद हो सकती हैं, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
उच्च चीनी वाले खाद्य पदार्थ
अत्यधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ और पेय (जैसे सोडा, कैंडी और मिठाइयाँ) रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं। यह मोटापे, मधुमेह और अंततः हृदय रोग में योगदान दे सकता है।
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट
सफेद ब्रेड, सफेद चावल और सफेद पास्ता रक्त शर्करा को तेज़ी से बढ़ाते हैं। इन खाद्य पदार्थों में बहुत कम पोषण होता है और इससे वजन बढ़ सकता है और दिल का जोखिम बढ़ सकता है।

उच्च सोडियम का सेवन
बहुत अधिक नमक खाने से रक्तचाप बढ़ सकता है, जो हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालता है। प्रोसेस्ड स्नैक्स, अचार, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और फास्ट फूड में आमतौर पर सोडियम की मात्रा अधिक होती है।
शराब का सेवन
अत्यधिक शराब पीने से हृदय की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और रक्तचाप बढ़ सकता है।यह वजन बढ़ाने में भी योगदान देता है और हृदय की लय को बाधित करता है।





