Health Tips- क्या आपको मिड भूख करती हैं परेशान, तो इन हेल्दी चीजों का करें सेवन

दोस्तो हम सबको स्वस्थ रहने के लिए एक स्वस्थ आहार की जरूरत होती है, इसलिए हमें अपने दिन की शुरुआत एक अच्छे नाश्ते से करनी चाहिए,  एक हेल्दी नाश्ता आपके मेटाबॉलिज़्म को किक-स्टार्ट करता है, आपकी एनर्जी लेवल को स्थिर रखता है, लेकिन व्यस्तथा के कारण, बहुत से लोग या तो नाश्ता छोड़ देते हैं या अनहेल्दी खाना खाते हैं, जिसका उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ लोगों को नाश्ते, लंच और डिनर के बीच बार-बार भूख लगती है। ऐसा कम फाइबर या प्रोटीन लेने की वजह से होता है। आइए जानते हैं इस मिड भूख लगने पर किन चीजों का करें सेवन

1. वेजिटेबल सलाद

जब खाने के बीच में भूख लगे, तो मिक्स वेजिटेबल सलाद का एक कटोरा चुनें। इसमें कैलोरी कम होती है, फाइबर ज़्यादा होता है, और यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है।

2. सेब और अमरूद जैसे फल

चिप्स या तले हुए स्नैक्स खाने के बजाय, सेब और अमरूद जैसे फल चुनें। इनमें फाइबर भरपूर होता है, ये भूख कम करने में मदद करते हैं।

3. नाश्ते में दलिया या ओट्स

अपने नाश्ते में दलिया या ओट्स शामिल करने से आपको ज़्यादा देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। 

4. भुने हुए चने

भुने हुए चने खाने के बीच में एक बेहतरीन स्नैक हैं। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, कैलोरी में कम होते हैं, और इन्हें ले जाना आसान होता है।

5. स्प्राउट चाट

स्प्राउट चाट एक पौष्टिक और स्वादिष्ट स्नैक है। इसे मूंग स्प्राउट्स और काले चने का इस्तेमाल करके बनाएं, और इसमें प्याज, टमाटर, नींबू का रस, काली मिर्च और एक चुटकी नमक डालें।